द्रौपदी मुर्मू के प्रारंभिक जीवन के बारे जानकारी | Who is Draupadi Murmu? | Draupadi Murmu Bio, Caste, Age, Husband, Career
द्रौपदी मुर्मू के प्रारंभिक जीवन के बारे जानकारी | Who is Draupadi Murmu? | Draupadi Murmu Bio, Caste, Age, Husband, Career
द्रौपदी मुर्मू कोन हैं और उनका जीवन परिचय Who is Draupadi Murmu?
draupadi murmu biography
नाम:
द्रौपदी मुर्मू
पिता का नाम:
बिरांची नारायण टुडू
पेशा:
राजनीतिज्ञ
पार्टी:
भारतीय जनता पार्टी
पति:
श्याम चरण मुर्मु
जन्मतिथि:
20 जून 1958
आयु:
64 वर्ष
जन्मस्थान:
मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
वजन:
74 किलो
लंबाई:
5 फिट 4 इंच
जाति:
अनुसूचित जनजाति
धर्म:
हिंदू
बेटी:
इतिश्री मुर्मू
संपत्ति:
10 लाख
भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी:
1997
द्रौपदी मुर्मू के प्रारंभिक जीवन के बारे जानकारी
कुछ ही समय पहले ही एनडीए (NDA) के तरफ से द्रौपदी मुर्मू को भारत के नयें राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर उनको प्रस्तुत किया गया है। द्रौपदी मुर्मू का जन्म वर्ष 1958 में आदिवासी समाज के एक परिवार में भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित मयूरभंज इलाके में जून महिने के 20 तारीख को हुआ था।
तो अभी आपको यह पता चला होगा की यह एक आदिवासी समाज से ताल्लुकात रखने वाली एक महिला है, जिनको एनडीए (NDA) के द्वारा इनको भारत के अगले राष्ट्रपति के लिये उम्मीदवार के तौर पर उनको प्रस्तुत किया गया है!
और इसी कारण वश द्रोपति मुर्मू को आजकल के समय में इंटरनेट पर बहोत ही ज्यादा सर्च किया जा रहा हैं और उनके बारे में काफी चर्चा हो भी रही है।
द्रोपदी मुर्मू की शिक्षा के बारे में जानकारी (Who is Draupadi Murmu?)
द्रोपदी मुर्मू जब थोडी बडी हुई और इन्हें थोड़ी समझ प्राप्त होने लगी, तभी उनके माता-पिता ने उनका एडमिशन वहाँ के आदिवासी इलाके के एक विद्यालय में करवा दिया, जहां पर द्रोपदी मुर्मू ने उनकी अपनी प्रारंभिक पढ़ाई को पूरा किया और उसके बाद आगे की पढाई यानी ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के लिए द्रोपदी मुर्मू भुवनेश्वर शहर चली गई।
भुवनेश्वर शहर जाने के बाद उसी शहर के रामा देवी महिला कॉलेज में उन्होंने अपना दाखिला कारवाया और उस कॉलेज में एडमिशन प्राप्त किया, फिर रामा देवी महिला कॉलेज से ही द्रोपदी मुर्मू ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई पुरी की।
अब अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पुरी करने के बाद आगे उनको नौकरी करनी थी उसी दौरान ओडिशा के गवर्नमेंट विभाग में बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर द्रोपदी मुर्मू को नौकरी प्राप्त हुई। और उस बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के पद पर उन्होंने साल 1979 से लेकर के साल 1983 तक अपनी नौकरी पूरी की।
फिर इस नौकरी को पुरा करने के बाद द्रोपदी मुर्मू ने साल 1994 में रायरंगपुर में मौजूद एक अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर हैं उस एजुकेशन सेंटर में उन्होंने टीचर के तौर पर काम करना शुरु किया और यह टीचर का काम उन्होंने साल 1997 तक किया।
द्रौपदी मुर्मू के परिवार के बारे में जानकारी
द्रौपदी मुर्मू के पिताजी का नाम बिरांची नारायण टुडू है और द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज के संताल आदिवासी परिवार से संबंध रखती हैं। जो झारखंड राज्य के बनने के बाद 5 वर्ष का कार्यकाल को पूरा करने वाली द्रोपदी मुर्मू यह पहली महिला राज्यपाल है। द्रोपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू है।
द्रौपदी मुर्मू के राजनीतिक जीवन के बारे में जानकारी (Who is Draupadi Murmu?)
उड़ीसा राज्य के गवर्नमेंट ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के फॉर्म पर द्रौपदी मुर्मू को वर्ष 2000 से वर्ष 2004 तक वाणिज्य और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को संभालने का मौका मिला था।
द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2004 तक उड़ीसा राज्य के गवर्नमेंट में राज्य मंत्री के तौर पर मत्स्य पालन और पशुपालन डिपार्टमेंट को भी संभाला था।
द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2009 तक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर भी रही हैं।
द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ST- एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद को वर्ष 2006 से लेकर के वर्ष 2009 तक संभाला था।
ST एसटी मोर्चा के साथ ही भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर के पद पर द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2013 से लेकर के वर्ष 2015 तक रही थी।
झारखंड राज्य के राज्यपाल के पद को द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2015 में प्राप्त किया और उस पद पर वर्ष 2021 तक विराजमान रही थी।
वर्ष 1997 में जिला परिषद चुनी गई थी
वर्ष 1997 में ओडिशा के रायरंगपुर जिले से पहली बार द्रौपदी मुर्मू को जिला परिषद चुना गया था और साथ ही वह रायरंगपुर की उपाध्यक्ष भी बनी थी। फिर इसके अलावा वर्ष 2002 से लेकर के वर्ष 2009 तक मयूरभंज जिला में भाजपा का अध्यक्ष बनने का मौका भी द्रौपदी मुर्मू को मिला था। वर्ष 2004 में रायरंगपुर विधानसभा से विधायक बनने में भी द्रौपदी मुर्मू को कामयाबी मिली और ऐसे ही आगे बढ़ते हुये वर्ष 2015 में झारखंड आदिवासी बहुल राज्य के राज्यपाल पद को संभालने का भी मौका द्रौपदी मुर्मू को मिला।
द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होने के बारे में जानकारी
अभी तक बहुत से लोग द्रौपदी मुर्मू कोन हैं और के बारे में नहीं जानते थे लेकिन चार से पांच दिनों के दौरान द्रौपदी मुर्मू काफी चर्चा में हैं। लोग उन्हके बारे में जानने के लिये इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं,कि द्रोपदी मुर्मू कौन है! तो हम आपको बता दे कि द्रौपदी मुर्मू यह एक आदिवासी महिला है और झारखंड राज्य की राज्यपाल रह चुकी है।
इनको एनडीए (NDA) के द्वारा कुछ ही दिनो पहले भारत के आने वाले अगले राष्ट्रपति के उम्मीदवार के तौर पर प्रस्तुत किया गया है। और आपको बता दे अगर द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति पद के लिये चुनली जाती हैं, तो द्रौपदी मुर्मू पहली ऐसी आदिवासी महिला होगी, जो भारत देश की राष्ट्रपति बनेगी और साथ ही द्रौपदी मुर्मू भारत देश की दूसरी ऐसी महिला होंगी, जो राष्ट्रपति पद को संभालेंगी। और आप सभी यह जानते ही होंगे की भारत देश के राष्ट्रपति पद पर पहिली महिला के तौर पर प्रतिभाताई पाटिल विराजमान हो चुकी है।
पति और दो बेटों और बेटी के बारे में जानकारी
द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई थी, संतान के तौर पर द्रौपदी मुर्मू को 3 बच्चे हुए थे, जिनमें दो बेटे और एक बेटी हुई, हालांकि देखा जायें तो द्रौपदी मुर्मू का व्यक्तिगत पारिवारिक जीवन ज्यादा खुशाल और सुखमय नहीं था, क्योंकि इनके पति और इनके दोनों बेटे की मौत हो चुकी हैं वह अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन इनकी बेटी जिंदा है उनके बेटी का नाम इतिश्री है, जिसकी शादी द्रौपदी मुर्मू ने गणेश हेम्ब्रम के साथ करवाके दि है।
द्रोपदी मुर्मू को प्राप्त हुये पुरस्कार के बारे में जानकारी(Who is Draupadi Murmu?)
द्रौपदी मुर्मू को सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए वर्ष 2007 में नीलकंठ पुरस्कार प्राप्त हुआ था। और यह पुरस्कार द्रौपदी मुर्मू को ओडिशा विधानसभा के द्वारा दिया गया था।
सामान्य सवाल और जवाब:
द्रौपदी मुर्मू कौन है? (Who is Draupadi Murmu?)
NDA के द्वारा प्रस्तुत भारत के अगले राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार।
झारखंड राज्य की पहली महिला राज्यपाल कौन है?
झारखंड की पहली महिला राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हैं।
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम क्या है?
द्रौपदी मुर्मू के पति का नाम श्याम चरण मुर्मू हैं।
द्रौपदी मुर्मू किस समुदाय से ताल्लुक रखती हैं?
द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं।